फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: धर्म परिवर्तन, हिंदू महिलाओं को ईसाई बनाने की कोशिश, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 01 May 2026 01:24 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (ऋषिकेश)

सार

 हिंदू महिलाओं को ईसाई धर्म अपनाने के लिए बाध्य करने का मामला सामने आया है। दो महिलाएं लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के फायदे बता रही थीं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
police - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसंत विहार थाना क्षेत्र में धर्म प्रचार और कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप का मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय लोगों और एक संगठन के पदाधिकारियों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


तहरीर के अनुसार, कांवली माड़ी क्षेत्र में दो महिलाएं सीतापुरी (निवासी बनियावाला) और सुमित्रा (निवासी कांवली गांव) घर-घर जाकर ईसाई धर्म का प्रचार कर रही थीं। आरोप है कि वे हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए कथित तौर पर प्रलोभन भी दे रही थीं। इस गतिविधि की सूचना स्थानीय निवासी दीपक कुमार ने संगठन के कार्यकर्ता इंद्रजीत को दी, जिसके बाद संगठन के लोग मौके पर पहुंचे।

मौके पर पहुंचने पर दोनों महिलाएं लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के फायदे बता रही थीं। इस दौरान 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों महिलाएं वहां से निकल चुकी थीं। बाद में पुलिस ने विकास मॉल क्षेत्र से दोनों महिलाओं को अपने साथ लेकर बसंत विहार थाने पहुंचाया।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: शिक्षकों की पदोन्नति के लिए सरकार लाएगी अध्यादेश, प्रदेश में 90 फीसदी प्रधानाचार्य पद खाली
विज्ञापन


प्रार्थी कुलदीप स्वेडिया (संस्थापक अध्यक्ष, वीर सावरकर संगठन) ने तहरीर में मांग की है कि दोनों महिलाओं के खिलाफ उत्तराखंड धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। थाना प्रभारी शेंकी कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सभी पक्षों से पूछताछ के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें