फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश के हजारों किसानों को राहत, सिंचाई के लिए नहीं देना होगा कर, सीएम ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

Wed, 13 Mar 2024 10:51 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिंचाई कर पर रोक लगाने को मंजूरी दे दी। वहीं आंगनबाड़ी और आशाओं की मांगों के लिए सीएस की अध्यक्षता में कमेटी बनी।

विज्ञापन
बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के हजारों किसानों के लिए राहत की खबर है। किसानों को सिंचाई के लिए अब कर नहीं देना होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भोजन माताओं और आशाओं की मांगों पर विचार के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है।

प्रदेश में साढ़े तीन लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई के लिए किसान राज्य सरकार को कर देते हैं। मुख्यमंत्री ने इस कर पर रोक लगा दी है। किसान अब बिना कर दिए अपने खेतों की सिंचाई कर सकेंगे। पहाड़ में छोटी जोत के हजारों किसान भी इससे लाभान्वित होंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Lok Sabha Election 2024: गढ़वाल और टिहरी में कांग्रेस ने नए चेहरों पर लगाया दांव, अल्मोड़ा में पुराने पर भरोसा
विज्ञापन


जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, भोजन माताओं और आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की लंबित मांगों पर विचार के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी इनकी मांगों पर विचार कर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। राज्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राज्य कर्मचारी घोषित करने समेत अन्य मांगों को लेकर पूर्व में आंदोलन कर चुकी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें