फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार-जनता के बीच भरोसेमंद संवाद समय की सबसे बड़ी आवश्यकता : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
- 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कांफ्रेंस का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

- कहा- पीआर विजन 2047 विकसित भारत में निभाएगा अहम भूमिका

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार और जनता के बीच भरोसेमंद संवाद समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सहस्त्रधारा रोड स्थित एक होटल में शनिवार को आयोजित 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन कांफ्रेंस में उन्होंने विश्वास जताया कि पीआर विजन 2047 विकसित भारत में अहम भूमिका निभाएगा।

सीएम धामी ने कांफ्रेंस का शुभारंभ करते हुए फोटो प्रदर्शनी, हस्तशिल्प उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष की थीम पीआर विजन फॉर-2047 विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रासंगिक है। पब्लिक रिलेशन केवल सूचना संप्रेषण का माध्यम नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण और प्रभावी अंग है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में, जहां एक ओर सूचना की प्रचुरता है, वहीं गलत सूचना की चुनौती भी गंभीर है। ऐसे में सरकार और जनता के बीच सही, समयबद्ध और भरोसेमंद संवाद स्थापित करना जनसंपर्क की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे प्राकृतिक आपदाओं एवं सामरिक दृष्टि से संवेदनशील राज्य में संवाद केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि विश्वास की बुनियाद है। आपदा प्रबंधन, सुशासन, धार्मिक एवं पर्यटन प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में भविष्य की पीआर प्रणाली को तेज, तकनीकी रूप से सक्षम और जनभावनाओं के प्रति संवेदनशील बनाना होगा।
विज्ञापन


-

डीजी सूचना को राष्ट्रीय सम्मान

कांफ्रेंस में अपर सचिव और सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी को पीआरएसआई की ओर से सुशासन में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय सम्मान दिया गया। यह कांफ्रेंस 15 दिसंबर तक चलेगी, जिसमें विभिन्न सत्रों में देशभर से आए जनसंपर्क व कम्यूनिकेशन प्रोफेशनल अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, परमार्थ निकेतन से स्वामी चिदानंद मुनि, पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत पाठक, देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारनिया, रूसी प्रतिनिधि माइकल मस्लोव, दाव्यदेंको यूलिया, अन्ना तलानीना सहित देशभर से आए जनसंपर्क कार्मिक एवं कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें