फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रेखा चौधरी को राज्यपाल ने किया सम्मानित

Thu, 22 May 2025 01:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व मधुमक्खी दिवस के अवसर पर राजभवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरिपुर की पूर्व प्रधान और संघर्ष स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रेखा चौधरी को मौन पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने सम्मानित किया। रेखा चौधरी संघर्ष स्वयं सहायता समूह के माध्यम से विगत लंबे समय से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। इसके अलावा चकराता वन प्रभाग कालसी की ओर से उपलब्ध करवाई गई भूमि पर महिला पौधशाला का भी संचालन कर रही हैं। हमीदा, फाल्गुनी देवी, बनिता, सपना आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की महिलाओं के लिए गौरव का विषय बताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें