फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Crime: रेगुलर पुलिस करेगी हिमाचल के युवक की हत्या की जांच, संदिग्ध हालात में खड्ड में मिला था शव

Tue, 02 Jan 2024 04:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

राजस्व पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। चकराता रोड स्थित एक कैमरे में मृतक युवक जाता हुआ दिखाई दिया है।
विज्ञापन
खड्ड में शव मिला - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गत शुक्रवार को साहिया-समाल्टा मोटर मार्ग पर संदिग्ध हालात में मोका खड्ड में मिले युवक के शव मामले की जांच रेगुलर पुलिस करेंगी। इसके लेकर रिपोर्ट उपजिलाधिकारी कालसी हर गिरी गोस्वामी ने जिलाधिकारी को भेज दी है। जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद जांच रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर कर दी जाएगी।

विज्ञापन


राजस्व पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। चकराता रोड स्थित एक कैमरे में मृतक युवक जाता हुआ दिखाई दिया है। राजस्व पुलिस मृतक के दोस्तों से भी पूछताछ कर चुकी है। राजस्व पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है। जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Srinagar Garhwal: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कार और स्कूटी की हुई भिड़ंत, हादसे में किशोर की गई जान
विज्ञापन


राजस्व पुलिस मामले को हत्या से जोड़ कर देख रही है। राजस्व पुलिस ने मृतक पवन कुमार निवासी खोदरी माजरी जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश के पिता अरविंद की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा किया है। मृतक के चेहरे और सिर पर चोट के निशान मिले थे। घटना स्थल पर एक पत्थर में खून के धब्बे भी मिले थे।
विज्ञापन


ऐसी आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को खड्ड में फेंक दिया गया। राजस्व निरीक्षक मोती लाल जिनाटा ने बताया कि राजस्व पुलिस घटना स्थल पर जाकर साक्ष्य एकत्र कर चुकी है। साक्ष्यों को जांच के लिए लैब भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि संगीन अपराध होने के चलते जांच रेगुलर पुलिस से कराई जानी जरूरी है। इसकी रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन के माध्यम से जिलाधिकारी को भेज दी गई है। एसडीएम ने बताया कि जब तक जांच ट्रांसफर नहीं होती तब तक राजस्व पुलिस अपने स्तर से जांच करती रहेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें