फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अखिल भारतीय ऑनलाइन प्रतियोगिता के पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व विद्यालयी शिक्षा निदेशक व संस्कृत पुरुष स्व. डॉ. वाचस्पति मैठाणी की स्मृति में आयोजित सातवीं अखिल भारतीय ऑनलाइन संस्कृत प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की शुरुआत कर दी गई है। संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 27 अगस्त को ऑनलाइन गूगल क्विज के माध्यम से आयोजित की जाएगी। विजेताओं की घोषणा 28 अगस्त को स्व डॉ. वाचस्पति मैठाणी की 77वीं जयंती पर आयोजित वेबिनार में की जाएगी। प्रतियोगिता के राष्ट्रीय संयोजक मैठाणी ने बताया कि संस्कृत भाषा, भारतीय संस्कृति, सनातन मूल्यों और नैतिक संस्कारों के संरक्षण व संवर्धन के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में देश-विदेश के सभी आयु वर्ग के संस्कृत प्रेमी भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को अपनी वीडियो प्रस्तुति 31 जुलाई तक भेजनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें