फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: ई-रिक्शा चालकों पर शिकंजा, आठ सीज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। हरबर्टपुर चौक पर जाम और दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए परिवहन विभाग ने बुधवार को अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर चौक के आसपास खड़े ई-रिक्शाओं की जांच की गई। विभाग ने 15 ई-रिक्शाओं के चालान किए, जबकि आठ वाहनों को सीज कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चौक के 200 मीटर दायरे में सार्वजनिक वाहन खड़े करने पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन अनिल सिंह नेगी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान हरबर्टपुर चौक के आसपास खड़े ई-रिक्शाओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने पहले ही चौक को दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित करते हुए जाम और हादसों की रोकथाम के लिए 200 मीटर के दायरे में सार्वजनिक वाहन खड़े करने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद ई-रिक्शाओं के खड़े होने से यातायात प्रभावित हो रहा था। अभियान के तहत 15 ई-रिक्शाओं के चालान किए गए और आठ वाहनों को सीज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें