फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांट के विरोध में क्षेत्रीय लोगों ने मांगा जन समर्थन

विज्ञापन
शीशमबाड़ा प्लांट के बाहर धरना प्रदर्शन करते क्षेत्रीय लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट के विरोध में क्षेत्रीय लोगों का धरना मंगलवार को 128वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने बहादरपुर, तेलपुरा, बायाखाला, प्रगति विहार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला प्लांट के खिलाफ जनसमर्थन मांगा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्रीय लोग सरकार की तानाशाही को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्लांट के विरोध में बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलनकारियों ने सीएम आवासा के घेराव की चेतावनी दी है। साथ ही लोग प्लांट से उठने वाली दुर्गंध के विरोध में कोर्ट की शरण में भी जाएंगे। आरोप लगाया कि प्लांट स्थापित करने के लिए शीशमबाड़ा में बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया। बिना एनओसी प्लांट संचालित हो रहा है इसके साथ ही कोर्ट में भू-गर्भ जल स्तर की जो रिपोर्ट पेश की गई वह भी सही नहीं थी। राजस्व विभाग ने सरकारी अभिलेखों में कूड़ा निस्तारण केंद्र को स्थापित करने के लिए नदी की भूमि को बंजर भूमि दिखाया है।
धरना प्रदर्शन करने वालों में आशा रावत, नीलम थापा, रेखा भट्ट, सुशीला सेमवाल, कुसुुम भट्ट, नीमा जोशी, आशा मैंदोला, रेवा देवी जुयाल, आहना रवत, राजेश शर्मा, प्रेम सिंह नेगी, सुधीर रावत, संदीप भंडारी, रविकांत सिंघल, राहुल कुकरेती, अमित अग्रवाल, दशरथ बिष्ट, निरंजन चौहान, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, बीरा चौहान, सौबत सजवाण, रुक्मणि सजवाण, नीलम नेगी, सुमित चौधरी, राशिद पहलवान, साहिल खान, दिलशाद, रिजवान, मोनू, देवेंद्र, शशि कुमार, मनीष झा, अरविंद भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें