ग्राम पंचायत सुरेऊ में गांव स्याणा दान सिंह चौहान के नेतृत्व में पंचायती आंगन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रीना चौहान ग्राम पंचायत सुरेऊ की निर्विरोध प्रधान चुनी गई। रीना चौहान ने ग्राम सभा में चौमुखी विकास के साथ-साथ दुख-सुख में सभी के साथ मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया है। वहीं स्याणा दान सिंह चौहान ने कहा कि निर्वाचन आयोग और सरकार जब भी चुनाव कराएं। लेकिन, ग्राम पंचायत सुरेऊ ने अपना प्रधान चुन लिया हैं। इस मौके पर दान सिंह, अतर सिंह चौहान, कुंदन सिंह चौहान, मीन सिंह चौहान, मुन्ना सिंह, हुकम सिंह, तिलक सिंह आदि उपस्थित रहे।