केस नंबर दो- 22 मार्च को सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित जौरासी निवासी युवक ने तमंचे के साथ इंस्टाग्राम पर वीडियो डाला था। पुलिस ने केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
केस नंबर तीन- 25 दिसंबर को भीम आर्मी नोटियाल गुट के प्रदेश अध्यक्ष सोनू लाटी का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह पिस्टल और बंदूक के साथ डांस करते नजर आ रहे थे। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।
बाइक स्टंट का भी बढ़ा क्रेज
युवाओं में सोशल मीडिया पर चर्चित होने के लिए खतरनाक बाइक स्टंट करने का भी क्रेज बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों ऐसी कई वीडियो वायरल हुईं थीं। जिसमें पुलिस ने बाइक सीज और चालान काटने की कार्रवाई तक की है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: नए साल में धामी सरकार का पहला बड़ा फैसला...अब कृषि भूमि नहीं खरीद सकेंगे बाहरी लोग
सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। अगर किसी के पास कोई ऐसी वीडियो आती है तो वह पुलिस को भेजें। पुलिस उसकी पहचान गोपनीय रखकर कार्रवाई करेगी। -प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी