फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसूरी में खूबसूरती बिखेर रही बुरांश की लालिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील सिलवाल। वसंत ऋतु में प्रकृति अपने स्वरूप को संवारने में लग जाती है। पहाड़ों की रानी मसूरी में प्रकृति का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। इन दिनों मसूरी की प्रकृति बुरांश के सुर्ख लाल फूलों से अपन शृंगार कर रही है। शहर में चारों ओर बुरांश की लालिमा नजर आ रही है, जो लोगों को खासा आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन

विशेषज्ञ हरीश शर्मा का कहना है इस बार बुरांश समय पहले ही खिल गया है। उन्होंने बताया कि इस बार तामपान में ज्यादा कमी नहीं आई, जिस कारण बुरांश के फूल समय से पहले ही खिल गए हैं। शहर के हरे भरे जंगलों में खिला बुरांश हर किसी के मन को मोह रहा है। इससे जंगल की प्राकृतिक सुंदरता और बढ़ गई है। मसूरी के आसपास के क्षेत्र कैंपटी रोड, धनोल्टी मार्ग, हाथी पांव, लालटिब्बा सहित सभी जगहों पर इन दिनों बुरांश के फूल खिले हैं, जो पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहे।
स्थानीय बच्चे बुरांश के फूल लेकर सड़क किनारे खड़े होकर पर्यटकों को रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। जैसे ही पर्यटकों के वाहन आते हैं बच्चे उन्हें बुरांश के फूल देने दौड़ पड़ते हैं।
विज्ञापन

----
औषधीय गुणों से भरपूर हैं बुरांश के फूल
डीएफओ कहकंशा नसीम के अनुसार उत्तराखंड के राज्य वृक्ष बुरांश के फूल औषधीय गुणों से भरपूर हैं। बुरांश के फूलों से बना शरबत हृदय रोगियों के लिए लाभकारी माना जाता है। इनकी चटनी भी बनाई जाती है। साथ ही कहा कि बुरांश के फूलों का जूस किडनी, लीवर, रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने के साथ ही हाई बल्ड प्रेशर के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है। यह जोड़ों के दर्द में भी उपयोगी है। जानकारों के अनुसार बुरांश में एंटीडायरिल और एंटीडाइबिटिक गुण पाए जाते हैं।
विज्ञापन

.......
नोट फोटो..मसूरी में चारों और खिले बुरांश के फूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें