फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 से शुरू होगा इंदिरा मार्केट रिडेवलपमेंट का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरा मार्केट रि-डेवलपमेंट प्लान के तहत पांच अगस्त से कार्य शुरू किया जा रहा है। बुधवार को दुकानदारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एमडीडीए सचिव से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि इस दौरान शेष दुकानदारों ने भी एमओयू पर साइन कर दिया है।
विज्ञापन

एमडीडीए और स्थानीय दुकानदारों के बीच काफी समय पहले एमओयू साइन हुआ था। इन दुकानदारों को नए प्रस्तावित कॉम्प्लेक्स में शिफ्टिंग किया जाना था। लेकिन, कुछ ने इसका विरोध कर दिया था। बुधवार को दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल राजपुर विधायक खजानदास के नेतृत्व में सचिव गिरीश चंद्र गुणवंत से मिला। सचिव गुणवंत ने बताया कि कॉम्प्लेक्स में 480 दुकानें होंगी। पीपीपी मोड में हाईटेक शॉपिंग कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। प्रोजेक्ट पर करीब 208.50 करोड़ खर्च होने हैं। पहले टैक्सी स्टैंड वाली जगह पर काम शुरू किया जाएगा। ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर स्थानीय दुकानदारों को दुकानें आवंटित होंगी। इसके अलावा 1050 कार की पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान प्रधान गुरभेज सिंह, जगदीश प्रसाद, चेतन मेहता, अनिल श्रीवास्तव, मोनू नेगी, पंकज गुलाटी, गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।
कॉम्प्लेक्स का कार्य शुरू होने से पहले अस्थाई दुकानें बनाकर दुकानदारों को शिफ्ट किया जाएगा। पहले चरण में राजपुर रोड से लगती पार्किंग में 73 अस्थाई दुकानें तैयार हैं। नया कॉम्पलेक्स तैयार होने तक कुछ व्यापारियों को यहां शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

एमडीडीए ने पीपीपी मोड में रिडेवलपमेंट का प्लान तैयार किया है। इसके अनुसार इंदिरा मार्केट में सड़क के दोनों ओर से दुकानें हटाकर पांच ब्लॉक बनाए जाएंगे। ए, बी और सी ब्लॉक में तीन बेसमेंट और चार फ्लोर होंगे। डी ब्लॉक में तीन बेसमेंट और दस मंजिला निर्माण, ई ब्लॉक में तीन बेसमेंट और 11 मंजिला निर्माण होगा। ए, बी और सी ब्लॉक में तीनों बेसमेंट और ऊपर के दो फ्लोर पार्किंग के रूप में इस्तेमाल किए जाएंगे। डी और ई ब्लॉक में तीनों बेसमेंट पार्किंग और दो फ्लोर दुकानों के रूप में विकसित होंगे। निजी पार्टनर को अन्य हिस्सा दिया जाएगा। प्लान से 500 से अधिक व्यापारियों को लाभ मिलेगा। कुल एक हजार वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। ग्रीन एरिया विकसित करने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें