फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 जुलाई से देहरादून की फिजाओं में बजेगी ‘रेड एफएम 93.5’ की धुन, 24 घंटे मिलेगी सुविधा

Tue, 10 Jul 2018 09:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
redfm
विज्ञापन

अब हर सुबह होगी खास, क्योंकि दून की फिजाओं में बजेगी पहले कॉमर्शियल रेडियो स्टेशन ‘रेड एफएम 93.5’ की धुन। बुधवार से देहरादून में इस रेडियो स्टेशन की शुरुआत होने जा रही है। इससे 24 घंटे गीत-संगीत के साथ ही अलग-अलग शो सुनने को मिलेंगे। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत इस रेडियो स्टेशन का शुभारंभ करेंगे। अलग-अलग सेलिब्रिटी भी पहले दिन का हिस्सा बनेंगे।

विज्ञापन


देश के 50 से ज्यादा शहरों में चलने वाले सन ग्रुप के रेड एफएम की बुधवार से दून सहित देश के तीन शहरों में लांचिंग होने जा रही है। देहरादून में खास शो डिजाइन किए गए हैं। रेड एफएम के बवुआ के चुटीले अंदाज से सजा स्पेशल शो वेलापंथी डॉट कॉम जहां गीत-संगीत के बीच लोट-पोट कर देगा, वहीं यह शो युवाओं को भी खूब पसंद आएगा।

गर्ल्स के लिए ड्रामा क्वीन खास शो होगा। आरजे एवं प्रोग्रामिंग हेड काव्य ने बताया कि रेड एफएम से श्रोताओं को सातों दिन और 24 घंटे म्यूजिक का आनंद मिलेगा। उन्होंने बताया कि हर आयु वर्ग के लिए कार्यक्रम डिजाइन किए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेड एफएम देहरादून का पहला कॉमर्शियल रेडियो स्टेशन सबको पसंद आएगा। इसे सुनने के लिए आपको 93.5 पर अपने रेडियो को ट्यून करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लांचिंग होगी खास

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : amar ujala

रेड एफएम 93.5 की लांचिंग का पहला दिन खास होगा। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के शुभारंभ करने के बाद कुमाऊं के खास छौलिया नृत्य की टीम रेड एफएम पर अपनी प्रस्तुति देगी। दिनभर हर घंटे अलग-अलग कलाकार रेड एफएम के स्टूडियो का हिस्सा बनेंगे।

यह होंगे रेड एफएम के खास कार्यक्रम
सुबह 7 से 11 बजे तक : मॉर्निंग नंबर 1(आरजे काव्य)
सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक : ड्रामा क्वीन(आरजे आकृति)
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक : वेलापंथी डॉट कॉम(आरजे गौरव)
शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक : यूके935(आरजे पायल)
रात 9 बजे से रात 12 बजे तक : मिडनाइट मसाला(आरजे अतिशेय)
रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक : बैक टू बैक शो

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें