राजधानी में सोमवार को दिनभर बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ा दी। मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश, ओलावृष्टि के साथ ही कोल्ड डे कंडीशन की चेतावनी जारी की है।
राजधानी में सोमवार सुबह से ही बादल छाए रहे। दिनभर बूंदाबांदी होती रही। रविवार के मुकाबले दिन के तापमान में 4.3 डिग्री की गिरावट आई। रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री था।
सोमवार को पारा गिरकर 15.1 डिग्री पर आ गया। बारिश के साथ ही ठंडी हवाओं ने ठंड और बढ़ गई। इससे बाजारों में भी सन्नाटा नजर आया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को देहरादून में विभिन्न स्थानों पर बारिश के साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके बाद आठ जनवरी को शीत दिवस का रेड अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी गई है।
देहरादून : 3.8
पंतनगर : 3.6
मुकतेश्वर : -2.2
नई टिहरी : 3.0
उत्तरकाशी : 2.0
मसूरी : 2.0
जोशीमठ : -1
हरिद्वार : 7
अल्मोड़ा : 3
नैनीताल : 3
चंपावत : 3
ऊधमसिंह नगर : 4