फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, बारिश-ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी और बिजली गिरने की आशंका

Mon, 03 Jun 2019 04:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड में सोमवार सुबह से अगले 24 घंटे के दौरान तेज आंधी, ओलावृष्टि और बिजली गिरने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले पांच दिन गर्मी से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन


इस दौरान अनेक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। दिन के तापमान में भी दो से चार डिग्री तक की गिरावट का अनुमान है। मौसम विभाग ने अगले छह दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके तहत सोमवार को प्रदेश में कई हिस्सों में बादल छा सकते हैं।

कई हिस्सों में तेज आंधी, ओलावृष्टि और बारिश हो सकती है। बारिश की वजह से तापमान 38 डिग्री से गिरकर 34 डिग्री तक आ सकता है। पर्वतीय इलाकों के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जंगलों की आग पर होगा नियंत्रण

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे प्रदेश के कई हिस्सों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बिजली गिरने की आशंका के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही कई स्थानों पर ओलावृष्टि का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि रेड अलर्ट के बीच पहाड़ पर यात्रा करने वाले लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। 

इस साल कम बारिश की वजह से जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। वन विभाग भी अब बारिश का इंतजार कर रहा है। माना जा रहा है कि अगले छह दिनों में होने वाली बारिश से जंगलों की आग से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें