फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा स्थगित: लगातार बारिश, गढ़वाल आयुक्त के आदेश के बाद ग्रीन व ट्रिप कार्ड का काम भी रोका गया

Sat, 26 Sep 2026 07:12 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

पर्वतीय इलाकों में लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा संचालन को लेकर एहतियाती कदम उठाया है। गढ़वाल आयुक्त के आदेश के बाद चारधाम यात्रा के साथ ही एआरटीओ कार्यालय में वाहनों से जुड़े जरूरी दस्तावेज बनाने की प्रक्रिया भी रोक दी गई है।

विज्ञापन
चारधाम यात्रा रोकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप की ओर से चारधाम यात्रा को रविवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं, गढ़वाल आयुक्त के आदेश मिलने के बाद एआरटीओ कार्यालय में भी ग्रीनकार्ड और ट्रिप कार्ड का काम रोक दिया गया है।

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए गढ़वाल आयुक्त चारधाम यात्रा प्रबंधन व नियंत्रण संगठन, गढ़वाल मंडल की ओर से मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त मौसम संबंधी सूचना का संज्ञान लेते हुए शनिवार दोपहर से आज रविवार तक यात्रा को स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...बर्फ की चादर में लिपटे पहाड़: खिल उठा हिमालय का नजारा, हेमकुंड साहिब और यमुनोत्री में बर्फबारी, देखें तस्वीरें
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद एआरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड ट्रिप का काम रोक दिया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ऋषिकेश रावत सिंह कटारिया ने बताया कि आदेश मिलने के बाद यात्रा रोक दी गई है। यात्रियों को ट्रांजिट कैंप में रुकने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें