चयन आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण सात भर्ती परीक्षाओं को स्थगित किया जा चुका है। प्रदेश सरकार की अनुमति से सितंबर में इन परीक्षाओं को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में कई सुधार किए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू की गई है।
इसी साल शुरू होगी ऑनलाइन भर्ती परीक्षाएं
प्रदेश सरकार ने चयन आयोग को ऑनलाइन भर्ती परीक्षाएं कराने की अनुमति दे दी है। ऑनलाइन परीक्षा कराने वाला चयन आयोग प्रदेश का पहला आयोग होगा। इससे आने वाले समय में भर्ती प्रक्रिया में तेजी और पारदर्शिता आएगी। आयोग ने टाइपिंग और शार्ट हैंड परीक्षाओं के लिए प्रमाणिक साफ्टवेयर तैयार किया है। टाइपिंग टेस्ट समाप्त होते ही उम्मीदवारों को तत्काल परिणाम की जानकारी भी मिल जाती है।