इसमें आवेदन फार्म भरने के लिए 15 अक्टूबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन आयोग की वेबसाइट पर ओटीआर और आवेदन फार्म भरने में आ रही दिक्कतों को लेकर अभ्यर्थियों ने आवेदन तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था।
इस पर आयोग ने 20 अक्टूबर तक आवेदन तिथि बढ़ा दी है। बड़ोनी ने बताया कि आवेदन फॉर्म में अभ्यर्थी किसी एक जिले का विकल्प भर सकते हैं। इसमें परिवर्तन नहीं किया जा सकता है। मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को जिलों का विकल्प दिया जाएगा।