फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुला रही है सेना, गढ़वाल राइफल्स में बंपर भर्ती

Thu, 26 Mar 2015 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़वाल राइफल्स में विभिन्न पदों के लिए कोटद्वार में होने वाली भर्ती को लेकर सेना और प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। 40 हजार के करीब युवाओं के भर्ती में शामिल होने की संभावना को देखते हुए एसडीएम ने सभी विभागों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन


गढ़वाल राइफल्स की ओर से कौड़िया कैंप में 11 अप्रैल से सैनिक भर्ती शुरू हो रही है। भर्ती में व्यवस्थाएं बेहतर करने के लिए बृहस्पतिवार को डायरेक्ट आर्मी रिक्रूटमेंट आफिस लैंसडौन के कर्नल बीएमएस तलवार, एसडीएम जीआर बिनवाल, सीओ अरुणा भारती, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार के साथ ही अन्य विभागों के साथ बैठक हुई।

किराया बढ़ने पर चर्चा
एसडीएम ने कहा कि रोडवेज और जीएमओयू का किराया निर्धारित है, लेकिन टैक्सीवालों द्वारा ऐसे मौकों पर अधिक किराया लेने की शिकायत आती हैं, जिससे विवाद बनता है
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, कब और किन पदों पर होगी भर्ती

सीओ अरुणा भारती ने कहा कि सभी वाहनों में किराया की सूची लगा दें। जिससे विवाद की स्थिति न पैदा हो सके। साथ ही होटल स्वामियों से भी अनावश्यक पैसा नहीं लेने को कहा है। पुलिस कर्मियों को यातायात व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश दिए गए।

इन पदों पर होगी भर्ती
कर्नल बीएमएस तलवार ने बताया कि साढे़ 17 साल से 23 साल तक के युवा भर्ती में हिस्सा ले सकते हैं। जिसमें सैनिक जीडी, लिपिक और टेक्निकल के पदों पर भर्ती होगी। शारीरिक परीक्षा पास करने वालों का मेडिकल लैंसडौन में होगा। उसके बाद 26 जुलाई को लिखित परीक्षा होगी।

कब किसकी होगी भर्ती
दिन ---- जिला
11 अप्रैल- रुद्रप्रयाग
12 अप्रैल- उत्तरकाशी
13 अप्रैल- टिहरी
14 अप्रैल- चमोली
15 अप्रैल- पौड़ी
16 अप्रैल- देहरादून, हरिद्वार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें