अब विभागों ने प्रस्तावों में संशोधन कर दोबारा से चयन आयोग को भेजना शुरू कर दिया है। पंचायतीराज विभाग ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारी के 197 पदों का प्रस्ताव चयन आयोग को भेजा है।
जिन रिक्त पदों के भर्ती प्रस्ताव में आरक्षण रोस्टर व भर्ती सेवा नियमावली से संबंधित कमियां थीं, उनके संशोधित प्रस्ताव आने लगे हैं। आयोग ने इस साल अब तक जूनियर इंजीनियर, सहायक कृषि अधिकारी और हाईकोर्ट के रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है।
-संतोष बडोनी, सचिव, चयन आयोग