प्रवक्ता भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग को 507 एवं एलटी संवर्ग में सीधी भर्ती के लिए 1431 पदों पर अधियाचन भेजा गया, लेकिन प्रवक्ता और एलटी संवर्ग की सेवा नियमावली संशोधित न होने से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी।
शासन की ओर से हाल ही में अब प्रवक्ता संवर्ग सेवा नियमावली को संशोधित कर संशोधित नियमावली जारी कर दी गई है। जबकि एलटी संवर्ग की संशोधित नियमावली अब तक जारी नहीं हो पाई है। इससे एलटी संवर्ग की 1431 पदों पर सीधी भर्ती लटकी हुई है। वहीं प्रवक्ता सेवा नियमावली संशोधित होने से प्रवक्ताओं की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार को संशोधित नियमावली जल्द ही भेज दी जाएगी। जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रवक्ता संवर्ग नियमावली संशोधित होने से इंटरव्यू की व्यवस्था खत्म हो गई है, साथ ही आयु सीमा भी बढ़ गई है। इससे भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी।
-आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक