फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारोगा भर्ती में फंसा पेंच, स्वास्थ्य परीक्षण स्थगित

Sat, 16 May 2015 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उप निरीक्षक की सीधी भर्ती में परीक्षा के बाद चयनित हुए अभ्यर्थियों के 21 मई को प्रस्तावित स्वास्थ्य परीक्षण को स्थगित कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि 11 अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में चयनित न किए जाने को दिए गए प्रत्यावेदन के चलते यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


14 मई को घोषित हुआ परिणाम
बता दें कि उत्तराखंड पुलिस विभाग में प्रचलित उप निरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा परिणाम 14 मई को घोषित कर दिया था। चयनित अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए देहरादून की पुलिस लाइन में 21 मई को सुबह नौ बजे बुलाया गया था।

पढ़ें,उत्तराखंड SI भर्ती परिणाम घोषित, देखें रिजल्ट

पुलिस मुख्यालय से शनिवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्वास्थ्य परीक्षण किन्हीं कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अगली तिथि की सूचना समाचार पत्रों और अन्य संचार माध्यमों से दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें