फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pauri Garhwal: गढ़वाल राइफल्स में बनेगा आधुनिक रिक्रिएशन सेंटर, अपनी सांसद निधि से बलूनी ने जारी की पहली किस्त

Sun, 10 May 2026 03:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

सांसद ने बताया कि कुछ समय पहले अग्निवीर जवानों के साथ संवाद के दौरान रेजिमेंट में इस तरह के केंद्र की आवश्यकता पर चर्चा हुई थी। यह केंद्र जवानों के मानसिक और शारीरिक उत्साहवर्धन, मनोरंजन और सकारात्मक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन
अनिल बलूनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी ने गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट में एक आधुनिक रिक्रिएशन सेंटर के निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से 14,90,000 रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। बलूनी ने इस संबंध में जिलाधिकारी (नोडल अधिकारी), पौड़ी गढ़वाल को निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन

सांसद ने बताया कि कुछ समय पहले अग्निवीर जवानों के साथ संवाद के दौरान रेजिमेंट में इस तरह के केंद्र की आवश्यकता पर चर्चा हुई थी। यह केंद्र जवानों के मानसिक और शारीरिक उत्साहवर्धन, मनोरंजन और सकारात्मक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बलूनी ने कहा कि देश की सेवा में समर्पित वीर सैनिकों के कल्याण के लिए उनके प्रयास और संकल्प निरंतर जारी रहेंगे। यह सुविधा जवानों को नई ऊर्जा और बेहतर माहौल प्रदान करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें