फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति जस्टिस एसके मिश्रा को झारखंड का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश

Wed, 14 Dec 2022 12:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा उड़ीसा के रहने वाले हैं और उत्तराखंड उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने उन्हें झारखंड का चीफ जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
जस्टिस संजय मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति जस्टिस एसके मिश्रा को झारखंड का चीफ  जस्टिस नियुक्त करने की सिफारिश सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम ने की है। न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा करीब दो वर्ष पहले तेलंगाना हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर उत्तराखंड हाईकोर्ट आए थे। वह लंबे समय तक उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा उड़ीसा के रहने वाले हैं और उत्तराखंड उच्च न्यायालय के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। उन्हें अक्तूबर 2009 में जिला न्यायपालिका से उड़ीसा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। इसके बाद उनका तबादला तेलंगाना उच्च न्यायालय किया गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Congress: कुर्सी का मोह नहीं छोड़ पा रहे कई पदाधिकारी, पार्टी ने जारी की इनकी सूची
विज्ञापन
विज्ञापन


जस्टिस संजय मिश्रा को 2021 में उत्तराखंड के उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया। 24 दिसंबर 2021 को न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया। वह 28 जून 2022 तक इस पद पर रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें