कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उत्तराखंड में निर्वाचित सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया वहीं कांग्रेस के नाराज विधायकों को भी वापस लौटने की सलाह दी।
जयराम आश्रम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के जन्मदिन समारोह में भाग लेने पहुंचे दिग्विजय सिंह मंगलवार की शाम जयराम आश्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झूठे वादे कर सत्ता में आई भाजपा अब कांग्रेस शासित राज्यों की निर्वाचित सरकारों को अस्थिर कर रही है जो लोकतंत्र की मर्यादाओं का अपमान है।
उच्च न्यायालय के फैसले का भी उन्होंने स्वागत किया साथ ही कांग्रेस के नाराज विधायकों से वापस आकर अपनी बात कहने की भी सलाह दी।