फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 215 बिजलीघरों की हो रही रियल टाइम निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
-यूपीसीएल ने आरडीएसएस योजना के तहत लगाई आरटी-डीएएस प्रणाली
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। यूपीसीएल के 215 बिजलीघरों की रियल टाइम निगरानी हो रही है। यहां आरडीएसएस योजना के तहत आरटी-डीएएस प्रणाली शुरू कर दी गई है। इस कारण कॉल सेंटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को यहां बिजली आपूर्ति संबंधी सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने बताया कि निगम ने राज्य के विद्युत वितरण नेटवर्क को डिजिटल और रियल टाइम मॉनिटरिंग व्यवस्था से जोड़ने में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पहले उन्होंने आईपीडीएस योजना के तहत 108 बिजलीघरों पर आरटी-डीएएस प्रणाली स्थापित की थी। उन क्षेत्रों, जहां 25,000 तक की जनसंख्या आती है, वहां यह प्रणाली लगाई गई है। इनमें मुख्यतः रानीपोखरी, जौलीग्रांट, नकोट, पंतनगर, गैरसैंण, अस्कोट, अगस्त्यमुनि, लालतप्पड़, रोशनाबाद, रायवाला, ऊखीमठ, श्रीकोट, पुरोला, बर्नीगाड, रुद्रपुर, त्यूनी, आदिबद्री, चाकीसैंण, चिपलघाट, सेलाकुई आदि प्रमुख बिजलीघर शामिल हैं। यह प्रणाली लगने से अब विद्युत आपूर्ति की स्थिति, फाल्ट, लोड और उपकरणों की जानकारी वास्तविक समय में उपलब्ध हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडी अनिल कुमार ने बताया कि इस आधुनिक डिजिटल तकनीक की मदद से वोल्टेज, करंट, लोड, ब्रेकर की स्थिति, ट्रिपिंग घटनाएं और ऊर्जा प्रवाह जैसे महत्वपूर्ण पैरामीटर कंट्रोल सेंटर तक तुरंत पहुंचते हैं। नेटवर्क की निगरानी अधिक सटीक हो पाती है। खराबी होने पर उसकी पहचान पहले से त्वरित गति से संभव होती है। इसको को यूपीसीएल के कॉल सेंटर से जोड़ा गया है। उपभोक्ता शिकायतों का समाधान और अधिक प्रभावी हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें