फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियल लाइफ में 'दंगल' की कहानी जी रही हैं प्रीति और कीर्ति

Wed, 28 Dec 2016 06:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
priti, kirti
विज्ञापन
आमिर खान स्टारर फिल्म 'दंगल' में गीता और बबीता के संघर्ष को आपने देखा होगा, लेकिन ये रियल लाइफ गीता-बबीता कामयाबी की नई इबारत लिख रही हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के भरतपुर गांव की प्रीति और कीर्ति ने भी पिता के कहने पर कुश्ती को अपनाया और फिर आज वह ऊंचे मुकाम पर पहुंच गई हैं।

‘दंगल’ फिल्म की गीता-बबीता और भरतपुर की प्रीति और कीर्ति में रियल लाइफ में 'दंगल' की जिंदगी जी रही हैं। 
Trending Videos

कुश्ती ‌सिखा रही हैं दोनों बहनें...

आमिर की 'दंगल' पर गीता फौगाट का बड़ा बयान - फोटो : File Photo
दोनों बेटियों ने पिता ओमबीर के कहने पर कुश्ती को अपनाया और आज कीर्ति सोनीपत में रेसलिंग कोच के रुप में काम कर रही है और प्रीति खिलाड़ियों को कुश्ती सिखाने का काम कर रही है।

प्रीति कहती हैं कि पहलवानी पर पुरुषों का एकाधिकार समझा जाता था, लेकिन अब इसमें लड़कियां भी आगे आ रही हैं।

कीर्ति का कहना है कि उन्होंने अपने पिता के कहने पर कुश्ती में करियर बनाने का फैसला लिया था।
विज्ञापन

उत्तराखंड की बेटियां भी किसी से कम नहीं

priti, kirti
कीर्ति ने कहा कि कुश्ती में उत्तराखंड की खिलाड़ी भी दंगल की गीता और बबीता की तरह नाम कमा सकती हैं लेकिन राज्य की सरकार इस ओर ध्यान नहीं देती है क्योंकि उत्तराखंड की बेटियां भी किसी से कम नहीं है।

पहलवान ओमवीर सिंह का कहना है खिलाड़ी हम तैयार करते हैं और नाम दूसरे राज्यों का होता है, उन्होंने घर पर अपनी दोनो बेटियों को कुश्ती सिखाई है और दोनों कुश्ती में अपने हाथ आजमा रही हैं।

मंगलौर क्षेत्र भरतपुर गांव की कीर्ति और प्रिति पिता ओमवीर से पहलवानी सिखी और इन्होंने राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें