हनुमान चालीसा पाठ के समापन अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ता व बच्चे। स्रोत संगठन
विकासनगर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से राम लाल धर्मशाला में हनुमान चालीसा के पाठ के तीन वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को हनुमान चालीसा की प्रतियां प्रदान कीं गई। डाकपत्थर रोड स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख यश यादव ने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ करने से बच्चों में संस्कार, अनुशासन और भक्ति की भावना विकसित होती है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धर्म से जोड़ने का कार्य होता है। उन्होंने कहा कि बजरंग दल पिछले तीन वर्षों से निरंतर यह आयोजन कर रहा है। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष अमित अग्रवाल, प्रखंड संयोजक प्रेम चौधरी, प्रखंड सह संयोजक तुषार चौहान, प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख कार्तिक वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष हर्बटपुर विपिन वर्मा, अनमोल, प्रियांशु आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद