हिमालय राज्यों के मुख्यमंत्रियों के जनपद देहरादून में पस्तावित सम्मेलन के तहत सुरक्षा नियुक्त ?
हिमालयीय राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन के दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि पुलिसकर्मी रैन कोट के साथ ड्यूटी पर पहुंचें। लापरवाही पर संबंधित कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
आईजी रौतेला ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में सम्मेलन के दौरान सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा के बाद ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को टिप्स दिए। कहा कि ड्यूटी संभालने के साथ आसपास की चेकिंग करा ली जाए। केवल पासधारकाें को अंदर जाने की इजाजत दी जाए। पुलिसकर्मी ड्यूटी के समय मोबाइल का प्रयोग न करें। वीआईपी रूट और सम्मेलन स्थल के आसपास के भवनों की बीडीएस के माध्यम से चेकिंग करा ली जाए।
इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) करन सिंह नगन्याल, एसएसपी निवेदिता कुकरेती, पुलिस अधीक्षक राजीव स्वरूप, एसपी सतर्कता सैंथिल अबूधई, एसपी सिटी श्वेता चौबे आदि मौजूद रहे।