-सबसे पहले आरबीआई की वेबसाइट
https://cms.rbi.org.in पर जाएं।
-यहां होम पेज पर ‘फाइल ए कम्प्लेंट’ के विकल्प पर क्लिक करें।
-इसके बाद जिसके खिलाफ शिकायत करना चाहते हैं, उसका विकल्प चुनें।
-अपना मोबाइल नंबर फीड करें। ब्रांच ऑफिस में बीओ देहरादून चुनें।
-स्टेट के विकल्प में उत्तराखंड चुनने के बाद अपना जिला और बैंक का नाम चुनें।
-बैंक का नाम आने के बाद उसकी ब्रांच, जिससे जुड़ी शिकायत है उसे चुनें।
-अपना नाम, ई-मेल एड्रेस भी फीड कर दें। इसके बाद आगे शिकायत लिखें।
-आपको एक शिकायत नंबर मिलेगा, इससे आप बाद में शिकायत का स्टेटस जान सकते हैं।
अगर आपको शिकायत करनी है तो आपके पास कुछ जानकारियां होनी जरूरी है। इसके लिए आपका नाम और पता, टेलीफोन नंबर, फैक्स नंबर, यदि हो, ई-मेल एड्रेस, जिस शाखा की शिकायत करनी है, उसका नाम और पता व अपनी शिकायत से जुड़े प्रमाण, अपना अकाउंट नंबर/अगर कार्ड से जुड़ी शिकायत है तो कार्ड नंबर की जानकारी देनी होगी।