फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी: मुद्रा संकट से उबरने के लिए आरबीआई ने मांगे सुझाव

Thu, 24 Nov 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
आरबीआई - फोटो : Getty
विज्ञापन
बड़े नोटों के चलन से बाहर होने के बाद फजीहत झेल रही जनता को बड़े और छोटे नोटों की समस्या से जल्द राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। रुद्रपुर की जनता के दर्द को समझने आए आरबीआई के प्रतिनिधियों ने समस्या निवारण के लिए जनता की राय तो ली, लेकिन खुद इस बात का खुलासा नहीं कर पाए कि मुद्रा संकट की स्थिति कब तक सामान्य होगी।
विज्ञापन


बुधवार को आरबीआई के डिप्टी सेकेट्री विक्रमजीत सिंह ने डीएम चंद्रेश यादव और एसएसपी सेंथिल अबुदई के साथ मिलकर कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न बैंकों के अधिकारियों, व्यापारियों, किसानों और जनप्रतिनिधियों की बैठक लेकर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक सुझाव मांगे।

बैठक में बैंक अधिकारियों का कहना था कि उन्हें मांग के हिसाब से कैश नहीं मिल रहा है जिस कारण वह उपभोक्ताओं को राहत नहीं दे पा रहे हैं।

कोऑपरेटिव बैंक की शाखाएं बंदी के कगार पर

नोट
केंद्र द्वारा शादी के लिए जारी किए गए ढाई लाख देने के जीओ का पालन भी कैश के अभाव में नहीं हो पा रहा है।

बीओबी के अनुसार उनके द्वारा एक सप्ताह में 260 करोड़ की राशि मांगी गई थी, लेकिन उन्हें सिर्फ 80 करोड़ ही मिल पाए जो सभी उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त नहीं थे।

इसके साथ ही सिर्फ एटीएम से 100 के नोट देने का आदेश भी बैंकों के साथ ही उपभोक्ताओं को परेशान कर रहा है। डिस्ट्रिक कोऑपरेटिव बैंक के अनुसार जिले भर में उनकी 29 ब्रांच और 25 समितियां हैं, जिनमें सवा सौ करोड़ का मासिक लेनदेन होता है लेकिन वर्तमान में उन्हें 15 से तीस लाख ही मिल पा रहा है। इस कारण उनकी अधिकांश शाखायें बंदी की कगार पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

बैंकों और एटीएम पर लग रही आधी फोर्स

बैंकों में लंबी-लंबी लाइन लग रही हैं। - फोटो : AmarUjala
किसानों ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि 80 प्रतिशत किसानों के खाते समितियों में हैं लेकिन समिति में नोट बदली बंद होने से उनके लिए बीज और खाद खरीदना मुश्किल हो गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना था कि नोटबंदी के बाद जिले भर के बैंकों और एटीएम में लग रही लाइनों को व्यवस्थित करने में ही जिले की आधी फोर्स लग रही है। इससे लॉ एंड आर्डर को संभालना मुश्किल हो रहा है।

ट्रांसपोर्टरों का कहना था कि छोटे नोटों के अभाव में सवारियों से टिकट लेना मुश्किल हो रहा है। बैठक में उपस्थित लोगों के सुझाव लेने के बाद डिप्टी सेकेट्री विक्रमजीत सिंह ने सभी लीड बैंकों और समितियों से अपने सुझावों की रिपोर्ट 25 नवंबर तक केंद्र को भेजने की बात कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें