फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां हुई बहुगुणा और रावत की पसंद एक

Mon, 03 Feb 2014 11:34 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी वरिष्ठ नौकरशाह सुखबीर सिंह संधू पर ही भरोसा जताया। उन्होंने संधू को ही अपना प्रमुख सचिव बनाए रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री के रूप में हरीश के पीएस रहे आईएएस मोहम्मद शाहिद भी प्रतिनियुक्ति पर उत्तराखंड आ सकते है। मुख्य सचिव बदले जाने को लेकर भी अटकलों का बाजार गर्म है।

संधू को ही रखा प्रमुख सचिव
विजय बहुगुणा के बाद अब मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सीएम सचिवालय की कमान सुखबीर सिंह संधू को ही सौंपी है।

पढ़ें,रावत जी! सपनों का सौदागर नहीं बाजीगर बनना होगा

रविवार की सुबह आला अफसरों की बैठक में सीएम ने अपने प्रमुख सचिव के लिए संधू का नाम ही फाइनल किया। पिछले सात साल से वह लगातार मुख्यमंत्री सचिवालय में ही तैनात है।
विज्ञापन


तीन सीएम के साथ रहें हैं संधू
संधू इससे पहले बहुगुणा के प्रमुख सचिव व बीसी खंडूड़ी के सचिव रहने के साथ ही पांच साल पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल के भी सचिव रहे है।

पढ़ें,‘लेटर बम’ नहीं, आदेश कीजिए सीएम साहब

गुजरात कैडर के 1997 बैच के आईएएस मोहम्मद शाहिद के भी प्रतिनियुक्ति पर आने की चर्चा है। शाहिद केंद्र में हरीश के पीएस थे। वह सचिव मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं।
विज्ञापन


इनकी भी चर्चा
उधर, मुख्य सचिव को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर है। बदलाव के परिदृश्य में आलोक कुमार जैन व बीपी पांडे का नाम सामने आ रहा है।

पढ़ें,'हरीश रावत के लिए पार्टी से दगा नहीं करूंगा'

जैन 1979 बैच के आईएएस है और वह पहले भी मुख्य सचिव रह चुके हैं। 1983 बैच के आईएएस बीपी पांडे इस समय अपर मुख्य सचिव व एफआरडीसी की जिम्मेदारी संभाले हुए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें