लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाईटी की ओर से हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले दशहरा मेले में पहली बार विशेष लाइटिंग इफैक्ट के साथ रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ का दहन किया जाएगा। आज यानी पांच अक्तूबर को आयोजित होने वाले दशहरा मेले का उद्घाटन शाम पांच बजे से होगा।सोसाईटी के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि दशहरा मेला एवं रावण दहन हर बार की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। कमेटी के मीडिया प्रभारी रवि भाटिया ने बताया कि 55 फीट ऊंचे रावण के साथ 50 फीट ऊंचे मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का भी दहन किया जाएगा।
लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसाईटी की ओर से हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित होने वाले दशहरा मेले में पहली बार विशेष लाइटिंग इफैक्ट के साथ रावण, कुंभकर्ण, मेघनाथ का दहन किया जाएगा। आज यानी पांच अक्तूबर को आयोजित होने वाले दशहरा मेले का उद्घाटन शाम पांच बजे से होगा।
विज्ञापन
सोसाईटी के मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ बंसल ने बताया कि दशहरा मेला एवं रावण दहन हर बार की भांति इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। दिल्ली, मुंबई से आए टी-सिरीज के कलाकारों एवं सोसाईटी के बच्चों की ओर से मनभावक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। बताया कि पहली बार रावण का आकार 65 फुट, कुंभकर्ण 60 फुट, मेघनाथ 55 फुट का होगा जो कि पिछले वर्षों से विशाल है। उधर, दशहरा कमेटी प्रेमनगर की ओर से विजयदशमी पर दशहरा ग्राउंड में रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कमेटी के मीडिया प्रभारी रवि भाटिया ने बताया कि 55 फीट ऊंचे रावण के साथ 50 फीट ऊंचे मेघनाथ व कुंभकरण के पुतलों का भी दहन किया जाएगा।