फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 लाख राशन कार्डधारकों को बड़ा झटका, अप्रैल से ये होगा बदलाव

Wed, 22 Mar 2017 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार ने प्रदेश के 24 लाख राशनकार्ड धारकों को बड़ा झटका द‌िया है। केंद्र सरकार ने चीनी के मद में दी जानी वाली सब्सिडी को अप्रैल माह से बंद करने का फैसला लिया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
wef
अप्रैल माह से राशन की दुकानों पर सस्ती चीनी नहीं मिलेगी। इसका नुकसान प्रदेश के 24 लाख राशन कार्डधारकों को उठाना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने चीनी के मद में दी जानी वाली सब्सिडी को अप्रैल माह से बंद करने का फैसला लिया है। राशन कार्ड धारकों को उस स्थिति में ही सस्ती चीनी मिल सकती है, जब राज्य सरकार सब्सिडी का बोझ उठाने को तैयार हो। 
 
विज्ञापन

3 of 6
चीनी की बढ़ी कीमतें - फोटो : self
राशन की दुकानों से मिलने वाली चीनी पर केंद्र सरकार अब तक 18.50 रुपये प्रति किलो की दर से सब्सिडी उपलब्ध करा रही थी। प्रदेश सरकार चीनी मिलों से 32 रुपये प्रति किलो के दर पर चीनी की खरीद करती है और राशन की दुकानों पर उसे 13.50 रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाता है। 
 

4 of 6
राशन कार्ड - फोटो : file photo
चीनी खरीदने और राशन की दुकानों तक इसे पहुंचाने का खर्च प्रदेश सरकार वहन करती है। विभाग के सूत्रों के मुताबिक प्रदेश सरकार अगर चीनी की सब्सिडी का बोझ उठाने को तैयार होती है तो उसे प्रतिवर्ष 150-200 करोड़ रुपये का बोझ उठाना पड़ेगा।
 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
एक अनुमान के मुताबिक राशन की दुकानों के लिए प्रतिमाह 6033 मीट्रक टन चीनी का कोटा रिलीज किया जाता है। अप्रैल माह के लिए खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से चीनी का कोटा रिलीज नहीं किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
त्रिवेंद्र सिंह - फोटो : AmarUjala
केंद्र सरकार ने अप्रैल माह से चीनी पर दी जानी वाली सब्सिडी को बंद करने का फैसला लिया है। ऐसे में राशन की दुकानों के लिए चीनी का कोटा रिलीज नहीं किया गया है। अब प्रदेश की नई सरकार इस मुद्दे पर फैसला लेगी। 
- आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें