फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में बंद मिली राशन दुकान, स्कूल के भोजन में गुणवत्ता पर फोकस

सार

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत के निरीक्षण में आढ़त बाजार की सरकारी राशन की दुकान बंद मिली।कुछ जगह भोजन माताओं ने समय पर वेतन न मिलने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत के निरीक्षण में आढ़त बाजार की सरकारी राशन की दुकान बंद मिली। जबकि, स्कूलों में मिड-डे मील में भी गुणवत्ता में कुछ कमी पाई गई। आयोग अध्यक्ष ने राशन विक्रेता पर मुकदमा दर्ज करने और स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता व पौष्टिकता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष ने शुक्रवार को सरकारी सस्ता गल्ला (सरकारी राशन की दुकान) और प्राइमरी स्कूलों का निरीक्षण किया। दुकान संख्या 82, आढ़त बाजार बंद मिली। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह दुकान महीने में चार-पांच दिन ही खुुलती है। अध्यक्ष ने इस लापरवाही पर तत्काल आयोग में मुकदमा दर्ज करने को कहा। इसके अलावा सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता भंडारी बाग और मैसर्स दीप चंद गुप्ता-84 रीठा मंडी का भी निरीक्षण किया।
दुकानों में स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया गया। बायोमीट्रिक से राशन वितरण की जानकारी ली गई। आयोग का प्रारूप (शिकायती नंबर, मेल आईडी) प्राथमिकता से सभी दुकानों के बाहर लगाने को कहा गया। इसी तरह राजकीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय आराघर-2, राजकीय प्राथमिक विद्यालय आराघर और राजकीय प्राथमिक विद्यालय अजबपुर कलां-2 में फूड टेस्टिंग रजिस्टर चेक किया गया।
विज्ञापन

बच्चों की संख्या और मिड-डे मील की जानकारी ली गई। कुछ जगह भोजन माताओं ने समय पर वेतन न मिलने की शिकायत की। आयोग अध्यक्ष ने एमडीएम में बनाए जाने वाले भोजन की पौष्टिकता और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। साथ ही कमियों को दूर करने को कहा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के सीआरसी समन्वयक गंभीर सिंह, खाद्य पूर्ति निरीक्षक पायल, विभूति जुयाल और देवेंद्र सिंह नेगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें