फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

155 समाचार पत्र वितरकों को बांटी राशन किट

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने देहरादून के 155 समाचार पत्र वितरकों को राशन किट दी। न्यूज पेपर एजेंट एसोशिएशन ने इसके लिए ट्रस्ट का आभार जताया है। बुधवार को ईसी रोड स्थित मंगला देवी इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट द्वारा किये गए क्रियाकलापों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के इस दौर में अगर तमाम समाज सेवी संगठन व सभी राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता गरीबों व असहाय लोगों की सहायता के लिए मैदान में न उतरते तो सरकार कब की घुटने टेक चुकी होती। ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि देहरादून शहर में देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट ने अब तक पूरे कोरोना काल में ग्यारह हजार जरूरतमंद व गरीब लोगों को राशन किट वितरित की। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र शाह, प्रदेश सचिव कमर खान, संदीप चमोली, महेश जोशी, राजेश चमोली, कैलाश जोशी, आदर्श सूद, निहाल सिंह, अनुज दत्त शर्मा के अलावा दून न्यूज पेपर एजेंट एसोशिएशन के अध्यक्ष प्रदीप रतूड़ी, महासचिव ललित जोशी,सरदार हरप्रीत सिंह,रमेश चन्द्र , अजय शर्मा, कमल राणा, यशपाल धवन, विजय गुप्ता, भगत सिंह भंडारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें