फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राशन विक्रेताओं ने दी इस्तीफे की चेतावनी

Sat, 22 Aug 2026 02:28 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनसार-बावर जनजाति सरकारी सस्ता गल्ला संगठन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को खाद्य एवं आपूर्ति आयुक्त एसएस पांगती से मुलाकात कर राशन वितरण की समस्याओं से अवगत कराया। संगठन अध्यक्ष श्याम सिंह राठौड़ और आशु गुप्ता के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो सभी विक्रेता खाद्यान्न का अग्रिम उठान बंद कर सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।विक्रेताओं का कहना है कि जौनसार-बावर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र है, जहां हमेशा नेटवर्क की समस्या रहती है। खराब मौसम में इंटरनेट कनेक्टिविटी ठप हो जाने से ऑनलाइन राशन वितरण संभव नहीं हो पाता। इसके चलते उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिलता और उनके साथ आए दिन विवाद की स्थिति बनती है।संगठन ने क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए शत-प्रतिशत ऑनलाइन वितरण से छूट देने, राशन आवंटन में कटौती न करने और पूरा लाभांश दिलाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में गीतेंद्र सिंह चौहान, भागीराम, महेंद्र सिंह तोमर, धूम सिंह चौहान आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें