फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: राशनकार्ड उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर, सिर्फ 41 रुपये में मिलेगी एक किलो चने की दाल

Fri, 04 Oct 2019 08:25 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • वर्तमान में चना दाल 44 रुपये प्रति किलो मिल रही है।
  • बाजार में चना दाल के रेट 67 से 70 रुपये प्रति किलो तक है।
 
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार राशन की दुकानों पर मिलने वाली दाल को और सस्ती करने जा रही है। जल्द ही राशन कार्ड धारक उपभोक्ताओं को चना दाल तीन रुपये तक सस्ती मिलेगी।

विज्ञापन


वर्तमान में चना दाल 44 रुपये प्रति किलो मिल रही है। दाल पर लगाए जा रहे मंडी शुल्क में छूट और कुछ अन्य रियायतें देकर दाल के रेट को कम किया जाएगा। इसके लिए खाद्य आपूर्ति विभाग प्रस्ताव तैयार किया है। 

त्रिवेंद्र सरकार ने 12 सितंबर को प्रदेश में मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत प्रदेश के 23 लाख से अधिक राशन कार्ड धारकों को सरकारी उचित मूल्य की दुकानों पर प्रति माह दो किलो दाल दी जा रही है। केंद्र से चना दाल का स्टॉक उपलब्ध होने से प्रति कार्ड पर दो किलो चना दाल दी जा रही।
विज्ञापन


जिसमें दाल के रेट 44 रुपये प्रति किलो है। जबकि बाजार में चना दाल के रेट 67 से 70 रुपये प्रति किलो तक है। अब सरकार दाल के रेट और घटाने जा रही है। अभी तक बाहर से प्रदेश में आ रही दाल पर मंडी बोर्ड शुल्क वसूल रहा है।

विज्ञापन

इस शुल्क में छूट और कुछ अन्य रियायतें देकर चना दाल के रेट तीन रुपये तक कम हो सकते हैं। यह छूट देने के लिए शासन स्तर पर सहमति बनने से खाद्य आपूर्ति विभाग प्रस्ताव तैयार कर रहा है। जल्द ही दाल और सस्ती हो सकती है। 

नवंबर और दिसंबर तक मिल सकेगी दूसरी दाल
योजना में उपभोक्ताओं को प्रति माह दो किलो दाल दी जानी है। लेकिन सितंबर माह में केंद्र से चना दाल ही उपलब्ध होने से वर्तमान में राशन दुकानों पर दो-दो किलो चना दाल दी जा रही है। नवंबर और दिसंबर माह तक चना दाल की जगह मसर या उड़द दाल मिल सकती है।

दाल पोषित योजना के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को दी जा रही दाल के रेट कम करने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। 
-सुशील कुमार, सचिव, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें