फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में किया आमंत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
Iराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तरी महानगर ने लोगों से किया आह्वानI
विज्ञापन




रायपुर के एक वेडिंग प्वाइंट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तरी महानगर देहरादून ने कार्यक्रम आयोजित कर अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में आमजन को आमंत्रित किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ उत्तराखंड प्रांत के प्रचारक डॉक्टर शैलेंद्र ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि अपनी आंखों के सामने भगवान राम को मंदिर में प्रतिस्थापित होते देख रहे हैं। भगवान राम की जन्मभूमि की प्राप्ति के लिए हमारे पूर्वजों ने कई वर्षों तक संघर्ष किया। इस संघर्ष का प्रतिफल हम सबको एक आनंद, उल्लास, त्योहार का आयोजन बन रहा है। सभी को अपने-अपने घर पर इस पर्व को दीपावली की तरह मानना है और समाज के प्रत्येक हिंदू घर तक अयोध्या नगरी में आने का आमंत्रण पूजित अक्षत देकर करना है। इस मौके पर महंत वेदानंद महाराज, महंत स्वामी योगेश्वरानंद, महानगर संघचालक चंद्र गुप्त विक्रम, सह महानगर संघचालक राजेंद्र रमोला, प्रांत बौद्धिक प्रमुख जसपाल खत्री, प्रांत व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र मित्तल, ललित बढ़ाकोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें