उत्तराखंड में सीमांत क्षेत्र के सुरई के जंगल में वगुलिया गांव में मिली जंगली बिल्ली की पशु चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई।
डॉक्टरों के मुताबिक ठंड लगने से यह बिल्ली बीमार पड़ गई थी। दावा किया जा रहा है कि यह करीब 1.10 मीटर लंबी, 430 सेमी ऊंची दुर्लभतम जंगली बिल्ली (रेस्टी स्पॉटेड) थी।
पूरनपुर रोड पर कच्चे रास्ते पर तेंदुए का बच्चा होने की खबर पर रेंजर कांडपाल अपनी टीम के साथ पहुंचे। लेकिन उन्होंने पाया कि यह दुर्लभतम प्रजाति में से एक रेस्टी स्पॉटेड (जंगली बिल्ली) थी। वनकर्मियों ने बिल्ली को पकड़कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।