ढिकुली गांव में इनफिनिटी रिजॉर्ट के किनारे स्थित कोसी नदी के महाशीर पूल के पास पहली बार ऊदबिलाव देखे गए हैं। संरक्षण गतिविधियों से जुड़े लोगों ने इसे सकारात्मक संदेश बताया है।
द कॉर्बेट फाउंडेशन ढिकुली के उपनिदेशक हरेंद्र सिंह बर्गली ने बताया कि ऊदबिलाव की उपस्थिति कोसी में पानी के अच्छे पारिस्थितिक तंत्र होने के संकेत हैं।