फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग छात्रा को गर्भवती करने वाला हैवान शिक्षक गिरफ्तार, अभिभावकों ने स्कूल में जड़ा ताला

Wed, 27 Sep 2017 01:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
parents protest against rapist teacher
विज्ञापन
उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में नाबालिग छात्रा को गर्भवती करने वाला हैवान शिक्षक पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। वहीं, शर्मनाक घटनाक्रम से गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल में ताला जड़ दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि मामला टिहरी जनपद के नैनबाग इंटर कालेज से जुड़ा है। यहां स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को हैवान शिक्षक ने कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़िता आरोपी के पास ट्यूशन पढ़ती थी।

मामले का पता तब लगा जब छात्रा के पेट में दर्द होने पर उसके घरवाले अस्पताल पहुंचे। यहां पता लगा कि छात्रा आठ माह की गर्भवती है। इससे पूरे परिवार के लोगों के होश फाक्ता हो गए। घटनाक्रम उजागर होने पर आरोपी शिक्षक फरार हो गया था। जिसे आज बुधवार 27 सितंबर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार सुबह स्कूल के अभिभावकों और स्‍थानीय लोगों ने स्कूल के दुष्कर्मी टीचर के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया और स्कूल में ताला जड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें