फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवती का सूटकेस लेकर भागने वाला रैपिडो चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। प्रेमनगर में यात्री का सूटकेस और उसमें रखे गहने लेकर भागने वाले रैपिडो चालक कमलेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चोरी का सामान बेचने के लिए शहर से बाहर भागने की फिराक में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे झाझरा बैरियर चेकपोस्ट के पास दबोच लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई ज्वेलरी और अन्य सामान के साथ वारदात में इस्तेमाल ऑटो भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि 13 अक्तूबर को आस्तिका यादव निवासी डूंगा ने थाना प्रेमनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सात नवंबर को उन्हें डूंगा से देहरादून रेलवे स्टेशन जाना था। इसके लिए उन्होंने रैपिडो ऑटो बुक किया था। सफर के दौरान ऑटो चालक उनका सूटकेस और अन्य सामान लेकर फरार हो गया। सूटकेस में कीमती ज्वेलरी भी रखी हुई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
एसएसपी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही रैपिडो कंपनी से भी ऑटो और चालक के संबंध में जानकारी जुटाई। जांच में मिले सुराग और मुखबिर की सूचना पर 14 नवंबर को पुलिस ने झाझरा बैरियर चेकपोस्ट के पास ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान कमलेश कुमार (29) निवासी पीलीभीत, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह वर्तमान में जमनपुर, सेलाकुई में किराये पर रह रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह नशे का आदी है। नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने यात्री का सामान चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें