फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: विद्युत चोरी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 14 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में ऊर्जा निगम की कार्रवाई रविवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान 14 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरी में प्रयुक्त केबल और तार भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम की टीम ने उपखंड अधिकारी अशोक कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम माख्टी, कुन्ना, टिपराड़, कोफ्टी, मरलोऊ, घंडोई, बड़ौड़ा में छापा मारा। इस दौरान कुन्ना गांव निवासी पूरन सिंह, गुड्डू, खजान, राजू, टिपराड़ गांव निवासी जयपाल सिंह, श्याम सिंह, मरलोऊ गांव निवासी मदन सिंह, अमर सिंह, भोपाल सिंह, घंडोई निवासी मेहर सिंह, मंगतराम, तुलसी, माख्टी निवासी सरदार सिंह और मरलोऊ निवासी खजान सिंह, धन सिंह, सरदार सिंह बिजली चोरी करते पकड़े गए। कार्रवाई करने वाली टीम में अवर अभियंता अश्वनी कुमार, लाइनमैन त्रिलोचन प्रसाद, प्रीतम राठौड़, महक क्षेत्री, कृष्णा, बहादुर सिंह, मनोज आदि शामिल रहे। उधर, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि लगातार तीन दिनों की कार्रवाई में अभी तक पैंतीस लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया कि कार्रवाई आने वाले दिनों में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें