फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किया छह साल तक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। शादी का झांसा देकर युवती से छह सालों तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। युवती ने आरोपी पर गर्भपात कराने के आरोप भी लगाए हैं। युवती के आरोप पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पटेलनगर पुलिस के अनुसार युवती का कहना है कि वर्ष 2015 में उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह नौकरी के लिए देहरादून आई थी। परिचित साथी ने उसका परिचय नितिन पोखरियाल निवासी सैनिक कॉलोनी टर्नर रोड से करवाया। नितिन पोखरियाल नेविंडलास कंपनी क्लेमेंटटाउन में नौकरी लगवा दी। ऑफिस के पास एक कमरा किराए पर लिया गया। एक दिन बिना अनुमति लिए नितिन कमरे में आया और नौकरी लगवाने का एहसान जताते हुए शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरन दुष्कर्म किया। इस पर जब युवती ने पुलिस को शिकायत की बात कही तो युवक ने उससे माफी मांग ली, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और शादी का वादा करके लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान गर्भवती होने पर झांसा देकर गर्भपात भी करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें