फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने बीती छह अगस्त को लापता हुई 11वीं की छात्रा को बरामद कर लिया है। अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में सोनीपत निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी नाबालिग पुत्री बीती छह अगस्त की सुबह 6:30 बजे स्कूल ड्रेस पहनकर निकली। न तो स्कूल पहुंची और न ही घर। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। जांच चौकी प्रभारी बाजार विवेक भंडारी को सौंपी। पुलिस टीम ने घटना स्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। सर्विलांस टीम की मदद लेते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।
आसन बैराज के पास कार सवार रविंद्र ग्राम जहरी थाना सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया। उसके पास से अपहृता को बरामद किया। आरोपी की छात्रा से पहले से जान पहचान थी। वह बीती छह अगस्त को उसे कार में बैठाकर ले गया था। कार में बैठते ही उसने कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। जब उसे होश आया तो वह हरिद्वार में थी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ अलग-अलग जगह पर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

आरोपी उसे घर छोड़ने आ रहा था। छात्रा को छोड़कर वह भागने की फिराक में था। इससे पहले पुलिस ने उसे दबोच लिया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराओं में बढ़ोतरी की गई है। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें