पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों ने मिलकर 14 फरवरी को मणिपुर के विधायकों को भी फोन किया था। दो विधायकों की तरफ से मणिपुर के थानों में मुकदमे दर्ज कराए गए थे। वहां के थाना प्रभारी ने इंटरनेट पर आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर देखने के बाद बहादराबाद एसओ नरेश राठौड़ का नंबर लेकर उनसे बातचीत की और अपने यहां हुए इसी तरह के घटनाक्रम की जानकारी दी।
पड़ताल में पता चला कि इन्हीं तीनों आरोपियों ने मणिपुर में भी विधायकों को फोन किया था। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि फरार मुख्य आरोपी की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं। मणिपुर पुलिस का भी सहयोग किया जाएगा।