फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारोगा के पदों पर रैंकर्स भर्ती प्रक्रिया शुरू

Thu, 20 Feb 2014 11:05 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस विभाग में दारोगा के पद पर रैंकर भर्ती का आदेश भी जारी हो गया है। पदोन्नति वर्ष 2014-15 होगा।
विज्ञापन


आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 फवरी
ऐसे कांस्टेबल जो कि अपनी तीन वर्ष की सेवा पूरी कर चुके हैं और उन्हें उत्तराखंड कैडर अलॉट हैं वे इस परीक्षा में आवेदन करने के पात्र होंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 फवरी होगी।

पढ़ें, आम आदमी के हक से मंत्रीजी के पति व बेटे की जेब हरी

पीएचक्यू से मिली जानकारी के मुताबिक इस रैंकर भर्ती प्रक्रिया में नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस, पीएसी, एलआईयू में हैड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल होंगे।
विज्ञापन


पढ़ें, जल्दी करें, एम्स को चाहिए 672 डॉक्टर

भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले पुलिसकर्मियों की आयु 45 वर्ष से ज्यादा ना हो और विगत एक जनवरी को उनकी पुलिस में तीन वर्ष की सेवा पूरी हो चुकी हो। यूपी से अलग राज्य गठन केसमय उन्हें उत्तराखंड राज्य आवंटित हुआ हो।
विज्ञापन


पढ़ें, हाइब्रिड बीज से गेहूं की जगह उग आई 'खतरनाक' घास

28 फरवरी तक सभी को अपने आवेदन पत्र सभी जिला मुख्यालय पर जमा किए जाएंगे। लिखित परीक्षा 300 अंको की होगी जिसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, पुलिस प्रक्रिया व विधि से संबंधित  वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल होंगे।

क्या है जरूरी
- लिखित परीक्षा के प्रत्येक भाग में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होगा।
- लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट होगा।

पढ़ें, चुनाव ड्यूटी ने अफसरों को कर दिया पैदल

- पुरूषों को पांच किमी दौड़ 30 मिनट व महिलाओं को तीन किमी की दौड़ 21 मिनट में पूरी करनी होगी।
- फिजिकल टेस्ट के बाद लिखित व सेवा अभिलेखों में प्राप्त अंको के आधार पर अंतिम योग्यता सूची के हिसाब से चयनितों की सूची जारी होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें