फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी 2020: उत्तराखंड-सर्विसेज के बीच आज होगा मुकाबला, नहीं खेलेंगे उन्मुक्त और करनवीर

Tue, 04 Feb 2020 12:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • उन्मुक्त चंद, राहिल शाह, करनवीर के बाहर होने के बाद टीम का यह पहला मैच
  • वैभव भट्ट, फतेह सिंह राणा, आशीष जोशी को मिला मौका
  • शानदार प्रदर्शन करके जगह पक्की करने की रहेगी कोशिश
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड और सर्विसेज के बीच आज से देहरादून में मैच शुरू होने जा रहा है। लगातार खराब प्रदर्शन के चलते उन्मुक्त चंद, राहिल शाह और करनवीर के टीम से बाहर होने के बाद यह टीम का पहला मैच है। वैभव भट्ट, आशीष जोशी और फतेह सिंह राणा के पास शानदार प्रदर्शन करके टीम में जगह पक्की करने का भी मौका रहेगा। 

विज्ञापन


अभी तक रणजी ट्रॉफी में एक भी जीत दर्ज न करने वाली उत्तराखंड सीनियर टीम के प्रदर्शन से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) बेहद निराश है। यही कारण है कि सीएयू ने दो दिन पहले टीम से तीन बड़े खिलाड़ियों को बाहर किया। पिछले सीजन में अच्छा प्रदर्शन करने वाले वैभव भट्ट, आशीष जोशी, फतेह सिंह राणा पर सीएयू ने विश्वास जताया है। वैभव भट्ट और फतेह सिंह राणा इस मौके की अहमियत को भी समझ रहे हैं।

बड़े बदलाव के बाद उतर रही उत्तराखंड टीम टूर्नामेंट का समापन जीत के साथ करना चाहेगी। रणजी मैच मंगलवार से देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में सुबह 9 बजे से शुरू होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें