फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी: उन्मुक्त, करनवीर और राहिल बाहर, इन तीन क्रिकेटरों को मिला मौका

Mon, 03 Feb 2020 04:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • रणजी ट्रॉफी में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद सीएयू ने लिया फैसला 
  • वैभव भट्ट, आशीष जोशी और फतेह सिंह राणा को मिला मौका
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणजी ट्रॉफी में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद उत्तराखंड टीम में तीन बड़े खिलाड़ियों को बाहर किया गया है। इनमें गेस्ट प्लेयर उन्मुक्त चंद, राहिल शाह और करनवीर कौशल शामिल हैं। इनके स्थान पर बल्लेबाज वैभव भट्ट, आशीष जोशी और गेंदबाज फतेह सिंह राणा को मौका दिया है।

विज्ञापन


उत्तराखंड टीम द्वारा हर मैच में खराब बल्लेबाजी के कारण टीम के बड़े खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल खडे़ होने लगे थे। खराब प्रदर्शन करने वाले शीर्ष खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने की मांग लगातार उठ रही थी, लेकिन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से कडे़ फैसले लेने में देरी होती रही। अब जाकर अंतिम दो मैचों से पूर्व सीएयू ने टीम में तीन बड़े फेरबदल किए हैं।

इनमें उन्मुक्त चंद को बाहर करना अहम माना जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि उन्मुक्त, करनवीर व राहिल का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। सीएयू इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन से असंतुष्ट है। सीएयू द्वारा टीम में फेरबदल का मकसद यह माना जा रहा है कि अंतिम दो मैचों में टीम जीत दर्ज करके सुख अंत करे
विज्ञापन


चार को है मुकाबला 
उत्तराखंड का अगला मुकाबला सर्विसेज के साथ देहरादून के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में होगा। जबकि, दूसरा मुकाबला 12 फरवरी को बारामती में महाराष्ट्र के साथ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें